छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संसाधन

Urja sansadhan in Cg


ऊर्जा संसाधन देश के सम्पूर्ण आर्थिक विकास में अग्रणीय भूमिका निभाता है,यह औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ व्यक्ति विशेष के जीवनस्तर को बेहतर बनाता है। सम्पति निर्माण व विद्युत उपयोग में परस्पर संबंध है। राज्य में अनुकूल परिस्थितियों,संसाधन की प्रचुरता के कारण विद्युत क्षेत्र में तीव्र वृद्धि परिलक्षित हो रही है।

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संसाधन

  • छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संसाधन के मुख्य स्रोत ताप विद्युत उत्पादन केंद्र है ,कोयला व पानी की भरपूर उपलब्धता के कारण यहाँ ताप व जल विद्युत का उत्पादन किया जाता है।
  • यहाँ परंपरागत व गैर- परंपरागत दोनों प्रकार के ऊर्जा संसाधन की आपार सम्भावनाएँ उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य -

  • राज्य निर्माण के पश्चात् छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2000 से अभी तक विदयुत उत्पादन केंद्र बनाने का लम्बा सफर तय किया है।
  • राज्य देश में तापीय कोयला का सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।
  • 15 नवम्बर ,2000 को राज्य विद्युत मंडल का गठन किया गया है
  • मंडल गठन के समय विद्युत उत्पादन की कुल क्षमता 1360 MW था।
  • राज्य विद्युत मंडल की बेहतर उपलब्धता के लिए19 दिसम्बर ,2008 को इसका पुनर्गठन किया गया।
  • विगत 18 वर्षों में अर्थात मार्च 2008 की स्थिति में यह बढ़कर 3424.70 MW हो गई है।
  • इस प्रकार राज्य स्थापना के समय से स्थापित क्षमता में 152 % वृद्धि हुई।
  • 1 जनवरी 2008 से छत्तीसगढ़ देश का पहला कटौती मुक्त प्रदेश है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति विद्युत खपत के क्षेत्र में पहला स्थान (1724 Unit )है।
    1. ताप विद्युत से - 3280 MW
    2. जल विद्युत से - 138.7 MW
    3. अन्य सह उत्पाद - 6 MW

    छत्तीसगढ़ में ऊर्जा वितरण हानि -

    • 2019-20  में वितरण हानि प्रतिशत 16.91 % था ,जोकि वर्ष 2018 -19  से 0.31 % ज्यादा  है।
    • 2020 -21 में वितरण हानि 14.72 % तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

    विशेष - वितरण हानि सतत कम हो रही है। 

    छत्तीसगढ़ में विद्युत की उपलब्धता -

    वित्तीय वर्षउत्पादन (मिलियन यूनिट में)
    2018 -19 26176 .90 
    2019 -20 27892.57 
    • विशेष - विद्युत उपलब्धता में सतत वृद्धि हो रही है।

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्युतीकरण -

    विवरण2017-1830 सितम्बर, 2018
    कुल ग्राम1956719567
    कुल विद्युतीकृत ग्राम1953519567
    कुल अविद्युतीकृत ग्राम320
    ग्रामीण विद्युतीकरण %99.83 %100%
    परंपरागत विद्युतीकृत ग्राम1825018250
    गैर -परंपरागत विद्युतीकरण12851317

    छत्तीसगढ़ में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या-

    • वर्ष 2019-20  के अंत में कुल विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या 57.9 लाख है। जो वर्ष 2018 -19 की तुलना में 3.2 % अधिक है | 

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB)-

    • गठन - 15 नवम्बर,2000
    • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 में निहित प्रावधानों द्वारा इसका पुनः गठन किया गया।
    • अब यह कार्य के अनुसार पाँच भागों में विभाजित हो गयी है -
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड

    छत्तीसगढ़ में CSPGCL की विद्युत गृह -

    1) कोरबा ईस्ट -

    A ) पावर हाउस - II

    • Unit- I (क्षमता - 50MW, स्थापना -1966)
    • Unit- II (क्षमता - 50MW , स्थापना - 1967)
    • Unit- III (क्षमता -50MW , स्थापना - 1968 )
    • Unit- IV(क्षमता -50MW , स्थापना - 1968 )

    B) पावर हाउस - III

    • Unit-I (क्षमता -120MW, स्थापना -1976)
    • Unit-II(क्षमता -120MW,स्थापना - 1981)

    2 ) कोरबा पूर्व श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह -

    • Unit-I (क्षमता -250MW, स्थापना - 2007)
    • Unit-II (क्षमता - 250MW, स्थापना - 2007)

    3 ) हसदेव ताप विद्युत गृह ( कोरबा पश्चिम )

    • Unit-I (क्षमता -210MW, स्थापना -1983)
    • Unit-II (क्षमता -210MW,स्थापना -1984)
    • Unit-III(क्षमता -210MW,स्थापना -1985)
    • Unit-IV(क्षमता -210MW,स्थापना -1986)

    4 )कोरबा पश्चिम विस्तार ताप विद्युत गृह -

    • Unit-I (क्षमता -500MW,स्थापना -2013)

    5 )अटल बिहारी वाजपाई विद्युत गृह (मड़वा तेंदूभाटा जांजगीर -चांपा )-

    • Unit-I (क्षमता -500MW, स्थापना -2016)
    • Unit-II(क्षमता -500MW, स्थापना -2016)

    छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संसाधन में जल विद्युत संयंत्र का योगदान -

    • वर्तमान में जल विद्युत संयंत्र की कुल स्थापित क्षमता 138.7 MW है।
    • छत्तीसगढ़ में 1990 में महानदी पर निर्मित रुद्री बाँध में 0.2 MW क्षमता का पहला जल विद्युत केंद्र स्थापित किया गया था , जो अब बंद है।

    छत्तीसगढ़ की प्रमुख जल विद्युत गृह -

    1) मिनीमाता हसदेव बांगो जल विद्युत गृह -

    • स्थान - माचाडोली (कोरबा जिला )
    • प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है , इसकी स्थापित क्षमता 120 MW है।
    • यह कोरबा जिले के हसदेव बैराज पर स्थापित है ,जोकि वर्ष 1994-95 से संचालित है।

    विवरण -

    • Unit-I (क्षमता -40MW, स्थापना -1994)
    • Unit-II(क्षमता -40MW, स्थापना -1994)
    • Unit-III(क्षमता -40MW, स्थापना -1995)

    2 ) गंगरेल जल विद्युत -

    • Unit-I(क्षमता -2.5MW, स्थापना -2004)
    • Unit-II(क्षमता -2.5MW, स्थापना -2004)
    • Unit-III(क्षमता -2.5MW, स्थापना -2004)
    • Unit-IV(क्षमता -2.5MW, स्थापना -2004)

    3 ) सिकासार -

    • संचालन - 2006 से
    • Unit-I (क्षमता -3.5MW, स्थापना -2006)
    • Unit-II(क्षमता -3.5MW, स्थापना -2006)

    4 ) कोरबा लघु विद्युत गृह -

    • Unit-I(क्षमता -0.85MW, स्थापना -2003)
    • Unit-II(क्षमता -0.85MW, स्थापना -2006)

    छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संसाधन में NTPC के विद्युत संयंत्र का योगदान-

    1) NTPC Super Power Thermal Station Korba


    NTPC Super Power Thermal Station Korba
     NTPC Super Power Thermal Station Korba
  • स्थान - जमनीपाली, कोरबा
  • स्थापना - 5 वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 1978 में केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित योजना
  • उत्पादन - 1983 से
  • कुल उत्पादन क्षमता - 2600 MW
  • कोयला प्राप्ति - गेवरा ,कुसमुंडा
  • जल - हसदेव नदी
  • स्वीकृत निवेश - 2448.49 करोड़
  • लाभार्थी राज्य- छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र ,गुजरात ,गोवा ,दमन दिउ ,दादर और नगर हवेली
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग - IDA, OPEC, KFW
विवरण -
StageUnit NumberInstalled Capacity (MW)Date of Commissioning
1st12001983 March
1st22001983 October
1st32001984 March
2nd45001987 May
2nd55001988 March
2nd65001989 March
3rd75002010 December
TotalSeven2600

2 ) NTPC Super Power Thermal Station, Sipat 




NTPC Super Power Thermal Station, Sipat
NTPC Super Power Thermal Station , Sipat 
  • स्थापना - 2002
  • स्थान - सीपत , बिलासपुर
  • स्थापित क्षमता-2980 MW
  • कोयला - दीपका
  • जल -हसदेव बैराज
  • लाभार्थी राज्य - छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र ,गुजरात,गोवा ,दमन दिउ ,दादर और नगर हवेली
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग - ADB – II
  • विशेष - Super Critical Technique

विवरण -

Stage Unit Number Installed Capacity (MW) Date of Commissioning
1st 1 660 2011 June
1st 2 660 2011 December
1st 3 660 2012 June
2nd 4 500 2007 May
2nd 5 500 2008 August
Total Five 2980


3 ) Lara Super Thermal Power Station -

  • स्थान - लारा (तहसील -पुसौर जिला -रायगढ़ )
  • क्षमता - 1600 MW
  • कोयला - तेलाईपाली कोल ब्लॉक मांडघाटी रायगढ़
  • जल आपूर्ति -साराडीह बैराज
  • लाभार्थी राज्य - छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र ,गोवा
विवरण -
Stage Unit Number Capacity (MW) Date of Commissioning
1st 1 800 September 30, 2019
1st 2 800 under construction

4 )NTPC-SAIL Power Company Limited (NSPCL)-

  • स्थान - भिलाई
  • क्षमता - 574 MW
  • NTPC और SAIL का संयुक्त उपकरण

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA)-

  • स्थापना - 2001 में
  • मुख्यालय - रायपुर
  • कार्य - गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत पर आधारित विभिन्न परियोजना व लघु जल विद्युत परियोजना
  • विशेष - गैर -पारंपरिक ऊर्जा तकनीक की जानकारी देने हेतु - ऊर्जा पार्क (रायपुर)


Post a Comment

0 Comments