छत्तीसगढ़ में जंगल सत्याग्रह / Jungle Satyagrah in Chhattisgarh
सन् 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान जंगल सत्याग्रह छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से बड़े पैमाने पर अलग -अलग क्षेत्रों में शुरू हुए। ये जंगल सत्याग्रह सविनय अवज्ञा आंदोलन का हिस्सा थे , जिसमें स्थानीय लोगो द्वारा वन कानून का उल्लंघन किया गया। किन्तु 5 मार्च 1931 के गांधी -इरविन समझौते के तहत् सविनय अवज्ञा आंदोलन के स्थगन के साथ -ही छत्तीसगढ़ के ये जंगल सत्याग्रह सीमित होते गए।
छत्तीसगढ़ में जंगल सत्याग्रह -
गट्टासिल्ली -
- तिथि - जून 1930
- स्थान - धमतरी
- नेतृत्वकर्ता - नारायणराव मेघावाले , छोटेलाल श्रीवास्तव , नत्थूजी जगताप
मोहबना पोंड़ी -
- तिथि - 24 जुलाई 1930
- स्थान - बालोद
- नेतृत्वकर्ता - नरसिंह प्रसाद अग्रवाल
- विशेष - 1930 ई. पोंड़ी ग्राम में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध जुलूस एवं नारे लगाने का कार्य , नरसिंह प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया था।
घोंघाडीह -
- तिथि - जुलाई 1930
- नेतृत्वकर्ता - अजीत रावत ,मुकुंदा ,संसारी , लटी , पंचम
रूद्री नवागांव -
- तिथि - 22 अगस्त 1930
- स्थान - धमतरी
- नेतृत्वकर्ता - बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव , नारायणराव मेघावाले
- विशेष - 22 अगस्त 1930 को रूद्री - नवागांव जंगल सत्याग्रह में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज और गोली चलने से सिंधु कुमार तथा रलू की मृत्यु हो गई।
बेमेतरा -
- तिथि - 2 सितम्बर 1930
- स्थान - बेमेतरा तहसील
- नेतृत्वकर्ता - विश्वनाथ तामस्कर
लभरा -
- तिथि - 8 सितम्बर 1930
- स्थान - महासमुंद
- नेतृत्वकर्ता - अरिमर्दन गिरी
- सहयोगी - आनंद गोंड , श्यामलाल गोंड ,फिरतूराम गोंड एवं मंगलू गोंड
- विशेष - यह जंगल सत्याग्रह पूर्णतः गोंड जनजाति द्वारा किया गया विद्रोह था।
तमोरा -
- तिथि - 9 सितम्बर , 1930
- स्थान - महासमुंद
- नेतृत्वकर्ता - यतियतन लाल , शंकरराव गनौदवाल , भगवती प्रसाद मिश्र
- डिक्टेयर - अरिमर्दन गिरी
- इस जंगल सत्याग्रह में बालिका दयावती ने मार्ग अवरुद्ध कर रहे ब्रिटिश अधिकारी को तमाचा मारा था।
पोंडीगांव (सीपत )-
- तिथि - अक्टूबर 1930
- स्थान - बिलासपुर
- नेतृत्वकर्ता - रामाधार दुबे
- जनजागृति हेतु रामाधार दुबे ने चरखा संघ का गठन किया।
पकरिया -
- तिथि - अक्टूबर 1930
- स्थान - जांजगीर चांपा
- नेतृत्वकर्ता - अयोध्या प्रसाद जैन
ईदाखार -
- तिथि - 1930
- स्थान - बिलासपुर
- नेतृत्वकर्ता - सत्यनारायण खण्डेलवाल , रामनारायण ,अमरसिंह , केशवप्रसाद वर्मा
बांधाखार -
- तिथि - 1930
- स्थान - कटघोरा
- नेतृत्वकर्ता - मनोहरलाल शुक्ल
- सहयोगी - गया प्रसाद , हेमसिंह , इतवार सिंह गोंड
- विशेष - इस सत्याग्रह का नेतृत्व गोंड एवं कंवर आदिवासी द्वारा किया गया।
तानवट -
- तिथि - 1930
- स्थान - नवापारा
- नेतृत्वकर्ता - स्थानीय लोगों द्वारा
- विशेष - सत्याग्रह के दमन हेतु तानवट नवापारा के जमींदार ने अंग्रेजों की सहायता की थी।
सारंगढ़ -
- तिथि - 1930
- स्थान - सारंगढ़
- नेतृत्वकर्ता - धनीराम , जगतराम , कुंवरभान
छुईखदान -
- तिथि - 1938
- स्थान - राजनांदगांव
- नेतृत्वकर्ता - समारू बरई
बदराटोला -
- तिथि - 21 जनवरी 1939
- स्थान - राजनांदगांव
- नेतृत्वकर्ता - रामधीन गोंड
0 Comments