छत्तीसगढ़ में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं का इतिहास

छत्तीसगढ़ में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं का इतिहास 


history-of-newspaper-and-magazine-in-chhattisgarh

1900 में माधवराव सप्रे ने छत्तीसगढ़ मित्र समाचार पत्र समाचार पत्र का प्रकाशन पेंड्रा रोड, बिलासपुर से प्रारम्भ किया। यह समाचार पत्र 1903 तक प्रकाशित हुआ था। इसके अतिरिक्त पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी की सरस्वती (1900), सप्रे जी का हिंदी ग्रन्थ प्रकाशन मंडली (1905) व हिन्द केसरी (1907), ठाकुर प्यारेलाल सिंह का अरुणोदय (1921-22), रायपुर कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस पत्रिका (1937), आदि ने राष्ट्रीय चेतना के विकास का काम किया।

छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता का जनक -

छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक माधवराव सप्रे को कहा जाता है। 

पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार -

  • पत्रकारिता में विशेष कार्य करने वालों को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों स्तर पर दी जाती है। 
  • मधुकर खेर सम्मान राज्य में इंग्लिश प्रिंट मीडिया को दिया जाने वाला पुरस्कार है। 

छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं -

  (1) छत्तीसगढ़ मित्र -
  • प्रकाशन वर्ष - 1900 से 1903 तक 
  • स्थान - पेंड्रा रोड , बिलासपुर 
  • मुद्रण स्थल - रायपुर 
  • प्रकाशक - माधवराव सप्रे 
  • विशेष - छत्तीसगढ़ का पहला समाचार पत्र है। प्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र है। 
(2) महाकौशल -
  • प्रकाशन - 1936 
  • स्थान - रायपुर 
  • संपादक - पं. रविशंकर शुक्ल 
  • विशेष - पहले इसका प्रकाशन साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में हुआ फिर 1951 में इसे एक दैनिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित किया गया। छत्तीसगढ़ का प्रथम दैनिक समाचार पत्र है। 
(3) छत्तीसगढ़ी -
  • इसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ी भाषा में किया गया। 
  • प्रकाशन - 1955 
  • स्थान - रायपुर 
  • प्रकाशक - गजानंद माधव मुक्तिबोध 
(4) बस्तरिया -
  • प्रकाशन - 1984 
  • स्थान - जगदलपुर 
  • प्रकाशक - लाला जगदलपुरी हल्बी भाषा में प्रकाशित राज्य का प्रथम समाचार पात्र है। 
(5) इंडिया कालिंग -
  • प्रकाशन - 1953 
  • छत्तीसगढ़ में इंग्लिश में प्रकाशित प्रथम समाचार पत्र है। 
(6) नवभारत -
  • प्रकाशन - 1959 में 
(7) नई दुनिया -
  • प्रकाशन - 1959 
  • 1974 में इसका नाम बदल कर देशबंधु कर दिया गया। 
(8) दैनिक भास्कर -
  • प्रकाशन - 1991 
  • यह प्रदेश का सबसे बड़ा समाचार पत्र है। 
(9) कांय कुब्ज पत्रिका - 
  • प्रकाशक - पं. रविशंकर शुक्ल 
(10) राष्ट बंधू पत्रिका -
  • प्रकाशक - 1910 
  • संपादक - ठाकुर प्यारेलाल सिंह 
(11) कर्मभूमि पत्रिका -
  • प्रकाशक - 1920 
  • संपादक - माखनलाल चतुर्वेदी 

Post a Comment

0 Comments