छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधन। छत्तीसगढ़ के खनिज। छत्तीसगढ़ में खनिज सम्पदा।Mineral Resources in chhattisgarh।Mineral Resources in cg
छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधन। छत्तीसगढ़ के खनिज। छत्तीसगढ़ में खनिज सम्पदा।Mineral Resources in Chhattisgarh।Mineral Resources in C.G.
वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत के विभिन्न खनिजों के कुल उत्पादन में छत्तीसगढ़ का हिस्सा -
छत्तीसगढ़ में खनिज [Mineral Resources in Chhattisgarh] -
- छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य है , राज्य में 28 प्रकार के खनिज का भण्डार है। जिसमें 20 प्रकार का विपणन किया जाता है।
- राज्य में उपलब्ध खनिज़ संसाधन से छत्तीसगढ़ को 27 % राजस्व की प्राप्ति होती है।
- वर्ष 2021-22 (अग्रिम ) में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में खनिज क्षेत्र का योगदान 26544 करोड़ अनुमानित है।
- 2020-21 में खनिज से शासन को 5517.01 करोड़ की राजस्व की प्राप्ति हुई।
- 2020-21 में राज्य के खनिज उत्पादन मूल्य देश अखिल भारत स्तर पर उत्पादन मूल्य का 17.69 % रहा।
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुख्य खनिज से 4676.08 करोड़ तथा गौण खनिज से 260.95 करोड़ हुई है।
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में (माह फरवरी तक ) में देश के खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ का हिस्सा क्रमशः कोयला उत्पादन में 21.09%, लौह अयस्क में 17.61%, चुना पत्थर में 11.70 %, बॉक्साइट में 03.57%, तथा टिन में 100% रहा।
- कुल खनिज राजस्व आय में 95% हिस्सा मुख्य खनिज का और 5% गौण खनिज का हिस्सा है।
- राज्य सरकार द्वारा खनन संक्रियाओं से प्रभावित व्यक्तियों एवं क्षेत्र के विकास हेतु 28 जिलों में जिला खनिज संस्थान न्यास का गठन किया गया है।
छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले विभिन्न खनिजों का विवरण -
1 ) कोयला -
- काला हीरा के नाम से प्रसिद्ध कोयला तापीय उद्योग का मुख्य साधन है। छत्तीसगढ़ में कोयल गोंडवाना युग के चट्टानों में पाया जाता है।
- छत्तीसगढ़ में बिटुमिनस प्रकार का कोयला पाया जाता है।
- प्रदेश में कोयला का अनुमानित भण्डारण 54912 मिलियन टन है , जोकि देश के कुल भण्डारण का 17.91 % है। भण्डारण की दृष्टि से राज्य का तीसरा स्थान है।
उत्पादन -
- 2020-21 में 157477 हज़ार टन उत्पादन हुआ जो देश के कुल कोयला उत्पादन का 21.09% है।
विशेष -
- छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक भण्डारण क्षेत्र मांड नदी घाटी क्षेत्र में पाया है।
- सर्वाधिक कोयला उत्पादन जिला कोरबा है।
- देश का प्रथम यांत्रिकीकृत खदान मुकुलघाट माइन (कोरबा ) है।
- अर्द्ध कोकिंग कोयल क्षेत्र - सोनहट
- हसदेव रामपुर कोयला क्षेत्र BSP से सरगुजा तक फैला है।
छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन क्षेत्र -
- कोरबा - मुकुलघाट , कुसमुण्डा ,गेवरा ,दीपका ,मानिकपुर आदि।
- रायगढ़ - मांड रायगढ़ कोयला क्षेत्र , गारेपालमा , कुडुमकेला, धरमजयगढ़ , तेलाईपाली ,घरघोड़ा , जामपाली , चिमटापाली
- कोरिया - सोनहट ,चिरमिरी ,कोरासिया ,झगराखंड
- सूरजपुर - विश्रामपुर
- बलरामपुर - रामकोला , तातापानी
- सरगुजा - लखनपुर
2) लौह अयस्क -
- लौह अयस्क मुख्यतः शैल समूह में पाया जाता है। छत्तीसगढ़ मुख्यतः हेमेटाइट प्रकार का लौह अयस्क पाया जाता है।
भण्डारण -
- 2020-21 के अनुसार राज्य में लगभग 4031 मिलियन टन लौह अयस्क भंडार है। जो देश का लगभग 19.59 % है।
- भण्डारण के दृष्टि से देश में झारखण्ड ,ओड़िशा के बाद तीसरा स्थान है।
उत्पादन -
- 2020-21 में लौह अयस्क उत्पादन में छत्तीसगढ़ का लगभग 37707 हज़ार टन है। जो देश के कुल उत्पादन का 17.61 % है।
- उत्पादन की दृष्टि से देश में छत्तीसगढ़ का कर्नाटक के बाद दूसरा स्थान है।
विशेष -
- लौह अयस्क निक्षेप से समृद्ध जिला - दंतेवाड़ा
- प्रमुख उत्खननकर्ता कंपनी - NMDC
- प्रदेश का पहला लौह अयस्क खदान - किरणदुल
- भारत का पहला मशीनीकृत - बैलाडीला
छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क उत्पादन क्षेत्र -
- बालौद - दल्लीराजहरा ,डौंडी लोहरा
- दंतेवाड़ा - बैलाडीला , किरणदुल , बचेली
- कांकेर - रावघाट , आरीडोंगरी , चरामा , मेआबोदेली , भानुप्रतापपुर
- नारायणपुर - छोटेडोंगरी
- कवर्धा - एकलामा , चेलिकलामा
- राजनाँदगाँव - बोरिया टिब्बू , नचनिया
- गरियाबंद - मछुआ बहल
- महासमुंद - सरगुणभाटा
3) बॉक्साइट -
- यह एल्युमिनियम का अयस्क है जो राज्य में मुख्य रूप से दक्कन ट्रैप (बेसाल्ट ) के चट्टानों में पाया जाता है।
- 2020-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट का 160 MT है , जो देश के कुल भण्डारण का 4.49 % है। जो देश में चौथे स्थान पर है।
- 2020-21 के अनुसार लगभग 720 हज़ार टन हुआ जोकि देश के कुल उत्पादन 03.57 % है। उत्पादन के दृष्टि से छत्तीसगढ़ का स्थान चौथा है।
- वायुयान निर्माण तथा इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में होता है।
छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट उत्पादन क्षेत्र -
- सरगुजा - मैनपाट ,बरिमा , डांडकेसरा , सरभंजा , जमीर पाट
- जशपुर - पंड्रापाठ , दातुनपानी , कदमपाट , केरापाट
- बलरामपुर - समीरपाट
- कोरबा - फुटका पहाड़ , पवनखेड़ा पहाड़
- कवर्धा - बोदई, दलदली
- बस्तर - आसना , तारापुर
4 चुना पत्थर -
- यह कड़प्पा शैल समूह में पाया जाता है। जोकि अवसादी प्रकार का चट्टान होता है।
उपयोग -
- चुना पत्थर का उपयोग मुख्यतः सीमेंट , चुना बनाने तथा लौह अयस्क उद्योग में किया जाता है।
भण्डारण -
- 2020-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुना पत्थर के 8959 MT भंडार है। जो देश के कुल भण्डारण का 4.84 % है।
- छत्तीसगढ़ का स्थान देश में पाँचवा है।
उत्पादन -
- 2020-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुना पत्थर का उत्पादन 35577 हज़ार टन हुआ। जोकि देश के कुल उत्पादन का 11.70 % है।
- छत्तीसगढ़ का देश में चौथा स्थान है।
विशेष -
- सर्वाधिक उत्पादन क्षेत्र - करहीझीपन
- सर्वाधिक उत्पादन व भण्डारण जिला - बलौदाबाजार
- बलौदाबाजार को सीमेंट उद्योग का केंद्र कहा जाता है।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख़ चुना पत्थर उत्पादन क्षेत्र -
- बलौदाबाजार - करहीझीपन, हिरमी ,सोनाडीह ,भरवाडीह , कुकुरही ,रवान
- रायपुर - मांदर , तिल्दा , सिलयारी
- जांजगीर-चांपा - अकलतरा , मेआभाटा , पामगढ़ , अरसमेटा
- दुर्ग - जामुल , अघोली ,नंदनीकुदनी
- राजनाँदगाँव - मंचागपार , भाटागांव, चारभाटा
- कवर्धा - रंचितपुर , नवापारा , डोंगरिया , सहसपुर
5) डोलोमाइट -
- डोलोमाइट कैल्शियम और मैग्नीशियम का अयस्क होता है , जो कडप्पा शैल समूह में पाया जाता है।
भण्डारण -
- छत्तीसगढ़ में अनुमानित भण्डारण 919 MT है जो देश के कुल भण्डारण 11.37 % है।
उपयोग -
- लोहे की अशुद्धि दूर करने में।
- तापसह ईटों को निर्माण में।
विशेष -
- सर्वाधिक भण्डारण क्षेत्र - हिर्री माइन बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के प्रमुख डोलोमाइट उत्पादन क्षेत्र -
- बिलासपुर - हिर्री , बेलपान ,लाल खदान
- जांजगीर-चांपा - अकलतरा , डभरा , बाराद्वार , सक्ति , मदनपुर
- रायगढ़ - कंटगपाली
- बेमेतरा - कोदवा , मोहभट्टा
- बस्तर - तिरिया ,मंचकोटा , कुम्हाली , जीरागांव
- बलौदाबाजार - भाटापारा
6 ) टिन -
- सामरिक धातु के नाम के विख्यात देश में छत्तीसगढ़ टिन का एकमात्र उत्पादक राज्य है।
- टिन की प्राप्ति कैसेराइट अयस्क से होती है।
भण्डारण -
- प्रदेश में अनुमानित भण्डारण 30 MT है , जो देश का 35.83 % है।
भण्डारण -
उत्पादन -
- 2020-21 के अनुसार 13673 किग्रा हुआ। जो देश के कुल उत्पादन का 100 % है।
विशेष -
- राज्य में टिन का उत्खनन CMDC के द्वारा किया जाता है।
- BARC की सहायता से 2 टन वार्षिक क्षमता का सयंत्र रायपुर में स्थापित है।
- उत्पादन व भण्डारण में छत्तीसगढ़ का देश में पहला स्थान है।
- सर्वाधिक उत्पादन व भण्डारण - दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के प्रमुख टिन उत्पादन क्षेत्र -
- दंतेवाड़ा - कटेकल्याण , बचेली
- सुकमा - चिंतलनाल , कोंटा
7 ) हीरा -
- हीरा कार्बन का अपरूप है। प्रदेश में यह किम्बलराइट चट्टान में पाया जाता है।
- प्रमुख उत्पादनकर्ता - CMDC
भण्डारण -
- छत्तीसगढ़ में हीरा का भण्डारण लगभग 13 लाख कैरेट है। जो देश का 4.07 % है।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख हीरा उत्पादन क्षेत्र -
- गरियाबंद - बेहराडीह , पायलीखंड , जागरा , कोदोमाली, कोसंबोरा
- बस्तर - तोकापाल
8) क्वार्टजाइट-
भण्डारण -
- दंतेवाड़ा के डिलमिली में - 50 लाख टन
- दुर्ग के दानीटोला में - 200 लाख टन
- दंतेवाड़ा
- राजनाँदगाँव
- दुर्ग
- रायगढ़
9) यूरेनियम -
प्रमुख क्षेत्र -
- सरगुजा
- दुर्ग
- बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के खनिज भंडारण एवं उत्पादन क्षेत्र -
1. सरगुजा संभाग -
- कोरिया - कोयला
- सूरजपुर - कोयला
- बलरामपुर - कोयला , बॉक्साइट
- सरगुजा - कोयला , बॉक्साइट , ग्रेफाइट
- जशपुर - क्वार्टजाइट,बॉक्साइट
2. बिलासपुर संभाग -
- रायगढ़ - कोयला ,चुना पत्थर ,क्वार्टजाइट ,फायरक्ले ,डोलोमाइट
- कोरबा - कोयला ,फायरक्ले
- बिलासपुर - डोलोमाइट
- जाँजगीर चांपा - चुना पत्थर ,डोलोमाइट
3. दुर्ग संभाग -
- कवर्धा - बॉक्साइट ,लौह अयस्क ,चुना पत्थर
- राजनाँदगाँव - चुना पत्थर ,लौह अयस्क ,क्वार्ट्ज़ ,वाइट क्ले , मोल्डिंग ,सैंड ,चाइनाक्ले
- बेमेतरा - डोलोमाइट , चुना पत्थर
- दुर्ग - लौह अयस्क ,चुना पत्थर ,डोलोमाइट ,क्वार्टजाइट ,मोल्डिंग सैंड
- बालोद - लौह अयस्क
4. रायपुर संभाग -
- बलौदाबाजार - चुना पत्थर
- रायपुर - चुना पत्थर
- महासमुंद - क्वार्ट्ज , फायरक्ले
5. बस्तर -
- कांकेर - लौह अयस्क, सोप स्टोन
- बस्तर - चुना पत्थर
- दंतेवाड़ा - लौह - अयस्क , टिन अयस्क
- सुकमा - टिन अयस्क
- नारायणपुर - लौह अयस्क
0 Comments