छत्तीसगढ़ की जनगणना

छत्तीसगढ़ की जनगणना 2011 / chhattisgarh ki janganana 2011



chhattisgarh-ka-janganana

जनगणना क्या है ?

जनगणना किसी देश या किसी क्षेत्र विशेष में लोगों के बारे में विधिवत रूप से सूचना प्राप्त करना एवं उसे रिकॉर्ड करना जनगणना (Census ) कहलाती है। यह एक निश्चित समांतराल के बाद की जाती है इसे शासकीय आदेश के तहत की जाती है

हमारे छत्तीसगढ़ का जनगणना / chhattisgarh ka janganana

  • जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या 2,55,45,198 है।
  • प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला रायपुर है। जिसकी कुल जनसंख्या राज्य की 8.45% है। 
  • नारायणपुर सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है , जहाँ राज्य की 0.45 % जनसंख्या निवास करती है।

जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार

तथ्य भारतछत्तीसगढ़
जनसंख्या 121 करोड़ 25545198
जनसंख्या वृद्धि दर17.69 %22.61 %
जनसंख्या घनत्व382189
लिंगानुपात943991
साक्षरता72. 99 %70.28 %
नगरीय जनसंख्या31.15 %23.24 %
ग्रामीण जनसंख्या68.85 %76.76 %
एस.टी. जनसंख्या8.61 %30.62 %
एस.सी. जनसंख्या16.63 %12.82 %
0-6 वर्ष की लिंगानुपात919969
कार्यशील जनसंख्या दर39.8 %47.68 %

छत्तीसगढ़ जनगणना 2001 एवं जनगणना 2011 का तुलनात्मक विवरण

तथ्यजनगणना 2001जनगणना 2011अंतर
जनगणना2083380325545119847 लाख (लगभग )
जनगणना वृद्धि दर18.06 %22.61 %4.7 %
जनसंख्या घनत्व15418935
साक्षरता64.1 %70.28 %6.47 %
लिंगानुपात98999102

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या वृद्धि दर (Population Growth Ratio)

  • 2001 से 2011 तक जनसंख्या में होने वाली दशकीय वृद्धि दर ही जनसंख्या वृद्धि दर कहलाता है।
  • 2011 में जनसंख्या वृद्धि दर 22.61 % है, जबकि 2001 में 18.27 % था।
सर्वाधिक न्यूनतम 

  1. कवर्धा (40.71%)
  2. रायपुर (34.70%)
  3. बिलासपुर (33.29%)

  1. बीजापुर (8.78 %)
  2. दंतेवाड़ा (12.08%)
  3. कोरिया (12.98%)

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या घनत्व (Population Density) -

जनसंख्या घनत्व किसी भी प्रदेश की जनसंख्या के वितरण का सूचकाँक है। इसके आधार पर किसी प्रदेश में जनसंख्या के दबाव का आँकलन किया जाता है। 
सामान्य शब्दों में प्रति वर्ग किसी क्षेत्र के औसत जनसंख्या को उस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व कहते है। 
जनगणना 2011 के अनुसार - 
  • भारत का जनसंख्या घनत्व 382 है। 
  • छत्तीसगढ़  जनसंख्या घनत्व 189 है। 
  • भारत के 28 राज्यों में जनसंख्या घनत्व के क्रम में छत्तीसगढ़ का 19वां स्थान है। 
  • प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले(18 जिलों में ) - जांजगीर-चांपा (420), दुर्ग (392), रायपुर (328), बिलासपुर (322)
  • प्रदेश में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले जिले(18 जिलों में ) - नारायणपुर (30), बीजापुर (30), दंतेवाड़ा (64)

छत्तीसगढ़ की लिंगानुपात (Sex Ratio) -

लिंगानुपात मानव विकास सूचकांक का एक घटक है। जिसके आधार पर समाज में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की स्थिति की तुलना की जाती है। 
सामान्य शब्दों में प्रति हज़ार पुरुषों में महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है। 
यह समाज में पुरुष व् स्त्री को जनांकिय विशेषताओं को मापने हेतु महत्वपूर्ण सामाजिक संकेतक है। 
  • छत्तीसगढ़ का औसत लिंगानुपात - 

  1. जनगणना 2001के अनुसार - 989 
  2. जनगणना 2011के अनुसार  - 991 
  3. अंतर /वृद्धि - 02 

  • 0 - 6 आयु समूह - 969 
  • SC में - 994 
  • ST में - 1020 
  • ग्रामीण क्षेत्र में - 1002 
  • नगरीय / शहरी क्षेत्र में - 956 
  • देश का लिंगानुपात - 943 
  • छत्तीसगढ़ का स्थान देश में - चौथा (28 राज्यों में ), पाँचवा (28 राज्य तथा UT के साथ )
  • छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का लिंगानुपात राष्ट्रीय लिंगानुपात से आधीन है। 
  • 27 जिलों में से 13 जिलों का लिंगानुपात 1000 से अधिक है। 
  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले -

  1. कोड़ागांव (1033)
  2. दंतेवाड़ा (1023)
  3. बालोद (1022)

  • न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले -

  1. रायपुर (963)
  2. दुर्ग (966)
  3. कोरिया (968)

छत्तीसगढ़ की 0-6 वर्ष समूह का लिंगानुपात -

27 जिलों के आधार पर सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले
  1. दंतेवाड़ा (1012)
  2. कोड़ागांव (1006)
  3. सुकमा (997)
न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले
  1. रायगढ़ (947)
  2. दुर्ग (948)
  3. जांजगीर-चांपा (950)

छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर (Literacy Rate)-

साक्षरता , विकास का बैरोमीटर है , साक्षरता कौशल प्राप्त करने व समाज कल्याण में सुधार के लिए आवश्यक साधन है। "7 वर्ष से अधिक आयु के किसी भाषा में लिखने - पढ़ने वाले समर्थ को साक्षर माना जाता है।"
जनगणना 2011 में
  • भारत की साक्षरता दर -73%
  • छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर - 70.28%
  • जनगणना 2001में राज्य की साक्षरता दर - 64.66 %
  • पुरुष साक्षरता दर - 80.27 %
  • महिला साक्षरता दर - 60.24 %
  • पुरुष साक्षर - 88 लाख 
  • महिला साक्षर - 65 लाख 
  • कुल साक्षर - 1.53 लाख 
  • राज्यों में स्थान - 20 वां (28 राज्यों में ), 27वां (राज्यों तथा UT में )
  • सर्वाधिक साक्षरता दर (27 जिलों में )-
  1. दुर्ग (82.56)
  2. रायपुर 
  3. बालोद 

  • न्यूनतम साक्षरता दर (27 जिलों में)
  1. सुकमा (34.81%)
  2. बीजापुर (40.62%)
  3. नारायणपुर 

छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजाति / ST Population in Chhattisgarh CG -

  • जनगणना 2011 के अनुसार राज्य में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या 7822902 है , जोकि कुल जनसंख्या का 30.62% है। अर्थात प्रदेश की प्रति 100 व्यक्ति में से लगभग 30 व्यक्ति अनुसूचित जनजाति की है। 

जनसंख्या -


 कुल जनसंख्या पुरुष महिला 
अनुसूचित जनजाति 782290238731913949711
ग्रामीण 723108235771343653948
शहरी 591820296057295763

साक्षरता -


कुल प्रतिशत पुरुष महिला 
अनुसूचित जनजाति  59.09%69.67%48.76%
ग्रामीण 57.57%68.36%47.06%
शहरी 76.94%84.92%68.97%

  • छत्तीसगढ़ में देश की कुल अनुसूचित जनजाति का 7.48 % आबादी निवास करती है। 
  • अनुसूचित जनजाति जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का देश में स्थान 7 वां है। 
  • जनसंख्या प्रतिशत के आधार पर - 8वां (राज्यों में ), 10 वां (राज्य व UT में )
  • 27 जिलों के आधार पर सर्वाधिक ST जनसंख्या वाले जिले -
  1. जशपुर 
  2. बस्तर 
  3. रायगढ़ 

  • 27 जिलों के आधार पर न्यूनतम ST जनसंख्या वाले जिले -
  1. बेमेतरा 
  2. मुंगेली 
  3. रायपुर 
  • 27 जिलों के आधार पर सर्वाधिक ST प्रतिशत वाले जिले -

    1. सुकमा 
    2. बीजापुर 
    3. नारायणपुर 
    • 27 जिलों के आधार पर न्यूनतम ST प्रतिशत वाले जिले -

    1. रायपुर 
    2. बेमेतरा 
    3. दुर्ग 

    छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जाति / SC Population in Chhattisgarh CG-

    जनगणना 2011 के अनुसार राज्य को SC जनसंख्या 3274269 है , जो राज्य के कुल जनसंख्या का 12.82 % है। देश के कुल SC जनसँख्या में राज्य का हिस्सा 1.63 % है। 
    • SC जनसंख्या के आधार पर देश में स्थान - 15 वां
    • SC प्रतिशत के आधार पर देश में स्थान - 15 वां (राज्यों में ), 18 वां (राज्य व UT में )

    कुल जनसंख्या पुरुष स्त्री 
    अनुसूचित जाति 3274269 16417381632531
    ग्रामीण 2511949125855912533390
    शहरी 762320383179379141

    लिंगानुपात -

    कुल ग्रामीण शहरी 
    994996989

    साक्षरता - 


    कुल प्रतिशत पुरुष महिला 
    SC70.76 %81.66% 59.89% 
    ग्रामीण 68.97 %80.48 % 57.46% 
    शहरी 76.57 %80.48 %67.61%

    • राज्य में अनुसूचित जाति की 43 जाति है। जिसमें इनमें चमार व उपजाति सबसे बड़ा समूह है। 
    • राज्य में चमार जाति का संकेन्द्रण रायपुर ,बिलासपुर ,जाँजगीर- चांपा , दुर्ग में है। 
    • वहीं गोंडा जाति समूह की संकेन्द्रण रायगढ़  व रायपुर है। 
    • महारो जाति की संकेन्द्रण  दुर्ग व राजनाँदगाँव में है। 
    • घासी जाति का संकेन्द्रण सरगुजा व रायगढ़ में है। 
    • 27 जिलों में सर्वाधिक SC जनसंख्या वाले जिले  -
    1. जाँजगीर-चांपा 
    2. रायपुर 
    3. बिलासपुर 
    • 27 जिलों में न्यूनतम SC जनसंख्या जिले  -
    1. सुकमा 
    2. नारायणपुर 
    3. बीजापुर 
    • 27 जिलों में सर्वाधिक SC प्रतिशत वाले जिले - 
    1. मुंगेली
    2. जाँजगीर- चांपा
    3. बलौदाबाज़ार
    • 27 जिलों में न्यूनतम SC प्रतिशत वाले जिले -
    1. सुकमा
    2. बस्तर
    3. नारायणपुर

Post a Comment

0 Comments