छत्तीसगढ़ का भौगोलिक स्थिति और विस्तार / chhattisgarh ka bhaugolik sthiti aur vistar

छत्तीसगढ़ का भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार  -

अक्षांशीय विस्तार (Latitude )-

  • छत्तीसगढ़ का अक्षांशीय विस्तार 17°46" उत्तरी अक्षांश से 24°5" उत्तरी अक्षांश तक है।
  • छत्तीसगढ़ की उत्तर से दक्षिण विस्तार 700-800 कि.मी. है।
  • कर्क रेखा (23°30") छत्तीसगढ़ के तीन जिलों कोरिया , सूरजपुर ,बलरामपुर से होकर गुजरती है।

देशांतरीय विस्तार (Longitude)-

  • छत्तीसगढ़ का देशांतरीय विस्तार 80°15" पूर्वी देशांतर से 84°25" पूर्वी देशांतर तक है।
  • छत्तीसगढ़ का पूर्व से पश्चिम विस्तार 435 कि. मी. है।
  • भारतीय मानक रेखा छत्तीसगढ़ के सात जिलों बलरामपुर ,सूरजपुर ,सरगुजा , कोरबा, जाँजगीर - चांपा , बलौदाबाजार , महासमुंद से होकर गुजरती है।
  • विशेष -कर्क रेखा और भारतीय मानक रेखा एक दूसरे को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर या कोरिया में प्रतिच्छेद करती हैं।
  • छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा -

    • छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल 135194 वर्ग कि. मी. है , 10वां बड़ा राज्य है।
    • छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल ,भारत के क्षेत्रफल का 4. 11 % है।
    • छत्तीसगढ़ ,भारत के प्रायद्वीप पठार का हिस्सा है।
    • छत्तीसगढ़ की आकृति समुद्री घोड़ा के समान है।
    • छत्तीसगढ़ राज्य देश की 7 राज्यों की सीमाओं से जुड़ी है।

    दिशाराज्यस्पर्श करने वाले जिला
    पूर्वओड़िशाजशपुर,रायगढ़,महासमुंद,
    गरियाबंद, धमतरी,कोंडागांव
    सुकमा ,बस्तर,सारंगढ़- बिलाईगढ़
    पश्चिम-उत्तरमध्यप्रदेशबलरामपुर,सूरजपुर,
    ,मुंगेली,कवर्धा,
    राजनाँदगाँव,कोरिया,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेण्ड्रा - मरवाही
    पश्चिममहाराष्ट्रराजनाँदगाँव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी,  कांकेर,
    नारायणपुर,बीजापुर
    दक्षिण - पश्चिमतेलंगानाबीजापुर,सुकमा
    उत्तर -पूर्वझारखंडबलरामपुर,जशपुर
    उत्तरउत्तरप्रदेशबलरामपुर
    दक्षिणआंध्रप्रदेशसुकमा

    विशेष -

    • छत्तीसगढ़ की सबसे लम्बी सीमा को छुने वाला राज्य - ओड़िशा
    • राज्य की सबसे कम सीमा छुने वाला राज्य - आंध्रप्रदेश
    • छत्तीसगढ़ से लगा सबसे बड़ा राज्य - मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़ से लगा सबसे छोटा राज्य - झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़ की सबसे अधिक अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला - बलरामपुर , सुकमा
    • छत्तीसगढ़ की सबसे कम अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला - धमतरी
    • बलरामपुर और सुकमा जिला की सीमा 3 राज्यों को स्पर्श करती है।
      1. बलरामपुर - मध्यप्रदेश ,उत्तरप्रदेश , झारखण्ड।
      2. सुकमा - ओड़िशा , आंध्रप्रदेश , तेलंगाना।
    • छत्तीसगढ़ राज्य की 11 जिला भू- आवेष्ठित जिले (जिनकी सीमा किसी अन्य राज्य की सीमा को स्पर्श नहीं करती है।)है।

        1. सरगुजा
        2. कोरबा (सबसे बड़ा )
        3. जाँजगीर- चांपा 
        4. बलौदाबाज़ार
        5. बेमेतरा
        6. दुर्ग (सबसे छोटा )
        7. बालोद
        8. रायपुर
        9. दंतेवाड़ा
        10. बिलासपुर
        11. सक्ती